बुरहानपुर

*निंदा और आलोचना से घबराएं नहीं कर्मफल पर विश्वास रखें-मुनिश्री कुंथुसागर जी*

बुरहानपुर :- परम पूज्य मुनिश्री 108 कुंथुसागर जी महाराज के चातुर्मासिक प्रवचन में इन दिनों ज्ञान की गंगा प्रवाहित हो रही है। बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं श्रद्धालु प्रतिदिन प्रवचन सभा में पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं। प्रवचन के दौरान मुनिश्री ने जीवन में आने वाली निंदा, आलोचना और विरोध को सहजता से स्वीकार करने की प्रेरणा दी। मुनिश्री ने कहा कि आज मनुष्य की बड़ी समस्या यह है कि जब वह अच्छा कार्य करने लगता है तो लोग उसे बुरा-भला कहने लगते हैं और जब वह उन्नति करता है तो उसके बारे में बुरा सोचने वाले भी सामने आ जाते हैं। ऐसे समय में घबराने के बजाय यह समझना चाहिए कि सब कुछ कर्मों के उदय का परिणाम है। अपने कर्मफल पर विश्वास रखना चाहिए। हमारे भाग्य में जो लिखा है, वही प्राप्त होगा। अनावश्यक विकल्प करने से कोई समाधान नहीं निकलता ।

प्रमोद कुमार बड़जात्या एवं महेन्द्र जैन लुहाड़िया ने बताया की मुनिश्री ने कहा कि दुनिया में तीन प्रकार के लोगों को ही अच्छा माना जाता है—पहले वे जो मर चुके हैं, दूसरे वे जो अभी पैदा ही नहीं हुए और तीसरे वे जिन्हें लोग जानते ही नहीं। जब तक मनुष्य जीवित है, तब तक उसे निंदा और आलोचना का सामना करना ही पड़ेगा। यही संसार की रीति है मुनिश्री ने कहा कि बुरे व्यक्ति के प्रति भी बुरा विचार नहीं रखना चाहिए। उसे अनावश्यक महत्व देने के बजाय अपने कार्य पर ध्यान देना चाहिए। बुरे लोगों को सबसे अच्छा जवाब यही है कि हम अपने कार्य और सफलता से उन्हें जवाब दें सहनशीलता बनाए रखना आवश्यक है। शांत रहकर ही किसी परिस्थिति का उचित एवं प्रभावी उत्तर दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि तेवर और जेवर संभालकर रखना चाहिए। इन्हें हर किसी के सामने प्रदर्शित करने की आवश्यकता नहीं है। अपनी क्षमता और संपन्नता का खुला प्रदर्शन करने से सम्मान बढ़ने के बजाय घट भी सकता है। यदि अपना भला चाहते हैं तो बुरे लोगों के साथ अनावश्यक रूप से मिलकर काम करने से बचना चाहिए तथा हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और सकारात्मक सोच बनाए रखनी चाहिए।

प्रवचन के दौरान राजेन्द्र लुहाड़िया ,वीरेन्द्र बडज्यात्या ,चन्द्रकान्त लुहाड़िया,पवन ठोलिया,जम्बू पहाड़िया , दिलीप पहाड़िया , किरण हुमड़, सुनील पाटनी, सुमेरचंद बड़जात्या, सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button