बुरहानपुर

*बुरहानपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टांक के नेतृत्व में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस लोकतंत्र की रक्षा के लिए किया उग्र प्रदर्शन*

बुरहानपुर :- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और INDIA गठबंधन के सांसदों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देशभर में ‘काला दिवस’ मनाया। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर बुरहानपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक ने किया। गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

*केंद्र सरकार पर तानाशाही और दमनकारी नीतियों का आरोप*
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक ने केंद्र सरकार पर गलत व्यवहार और तानाशाही रवैया अपनाने का तीखा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना और विरोध दर्ज कराना हर नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन केंद्र सरकार विरोध की हर आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।”

रिंकू टांक ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश में वोट चोरी के गंभीर मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। इस पूरे मामले में चुनाव आयोग के अधिकारियों की भूमिका पर भी कई सवाल खड़े हो चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी कि जब तक संबंधित अधिकारी के इस्तीफे की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन थमेगा नहीं। आने वाले समय में पार्टी सड़क से लेकर संसद तक और भी बड़ा व उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

*वरिष्ठ नेताओं ने भी केंद्र को घेरा*
कार्यक्रम के दौरान हनीफ शेष, हेमंत पाटिल, सचिन व्यास और उबेद शेख साहब सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर लड़ने का संकल्प दोहराया। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन शेख रुस्तम ने किया।


इस विरोध प्रदर्शन में बुरहानपुर कांग्रेस के कई प्रमुख चेहरे और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में रिंकू टाक, वाज़िद इकबाल, अनिता यादव, अजय रघुवंशी, योजना देवड़ा, सुरेंद्र सिंह, जसलीन कीर, अकील औलिया, उबेद शेख, इस्माइल अंसारी, फ़हीम हाशमी, मुज्जु मीर, राकेश खर्त्री, शाहिद बंदा, आरिफ खान, हफ़ीज़ मंसुरी, जहीर अब्बास, हामिद डायमंड, आसिफ खान, नोमान खान, बाबा भाई, अजय बालापुरकर, आशीष भगत, फरीद काजी, डॉ. इमरान, तस्लीम मर्चेंट, कैलाश यावतकार, हुजैफा मुलायमवाला, मीनाक्षी महाजन, असगर भाई, फिरोज बेग, अरुण जोशी, वसीम बक्श, आरिफ मैकेनिक, ज़लील मंशा, हन्नु दादा, दीपक वाघमारे, दीपक जंगले, इमरान भाई, रफीक गुल मोहम्मद, संजय चौकसे, शहजाद नूर, काजूद्दीन शेख, वसीम शेख, हेमंत सोनवाने, आरिफ बागवान, मुन्ना पहलवान, रफीक मंसूरी, कमलेश शाह, दिनेश शर्मा, सचिन व्यास, मुमताज ठेकेदार, नाफिज खान, इमरान बेग, शब्बीर बेग, बाबा मीर, सैय्यद रईस, फैज़ान मालिक, दस्तगीर शेख, सोहेल खान, हेमंत पाटिल, अब्दुल बशीर, सतीश अग्रवाल, अकरम पठान, कैलाश पाटिल, असलम भाई, साजिद अंसारी, अभय चौधरी और संजय कोष्टी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

उपरोक्त संपूर्ण जानकारी बुरहानपुर कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला द्वारा जारी की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button