बुरहानपुर

*बुरहानपुर में गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस सतर्क एसपी ने गणेश पंडाल आयोजकों एवं समिति पदाधिकारियों को दिए कड़े सुरक्षा निर्देश*

बुरहानपुर :- आगामी गणेश विसर्जन एवं चल समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी ने गणेश पंडाल आयोजकों एवं समिति पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। एसपी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में विसर्जन जुलूस के अनुशासन, यातायात प्रबंधन, डीजे संचालन और घाटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।

एसपी आशुतोष बागरी ने कहा कि गणेश उत्सव श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द का प्रतीक है। इसे सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए आयोजकों और आमजन का पुलिस व प्रशासन के साथ समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी समितियों से निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

*प्रतिमा की ऊंचाई के अनुसार तय किए गए रूट*
भीड़ और विद्युत तारों से सुरक्षा के मद्देनजर विसर्जन जुलूस के लिए प्रतिमाओं की ऊंचाई के अनुसार रूट निर्धारित किए गए हैं 11 फीट तक की मूर्तियां पांडुमल चौराहा राजपुर रोड राजपुरा गेट हाईवे से होते हुए हतनूर विसर्जन घाट जाएंगी।

11 फीट से अधिक ऊंचाई की मूर्तियां पांडुगल चौराहा कमल टॉकीज शिवकुमार प्रतिमा चौराहा शनवारा हाईवे से होते हुए हतनूर विसर्जन घाट की ओर जाएंगी।

आयोजकों और श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश दिए की जुलूस में सबसे पहले निकलने की होड़ न करें, जिससे अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति न बने प्रतिमाओं के आसपास विद्युत तारों से विशेष सावधानी बरतें। तारों को हाथों से ऊपर न उठाएं, आवश्यकता पड़ने पर केवल सुरक्षित डंडे का प्रयोग करें विसर्जन घाटों पर पानी और भीड़ के जोखिम को देखते हुए छोटे बच्चों को घाट पर न लाने की सख्त अपील की गई है जुलूस में शराब या किसी भी प्रकार का नशा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीजे पर अश्लील या आपत्तिजनक फिल्मी गीतों के स्थान पर केवल धार्मिक व मर्यादित संगीत बजाने के निर्देश दिए गए हैं।

किसी भी समुदाय के धार्मिक स्थल के सामने तेज आवाज में डीजे न बजाएं और भाईचारा बनाए रखें विसर्जन के दौरान गहरे पानी में प्रवेश न करें और केवल निर्धारित सुरक्षित स्थलों से ही प्रतिमा विसर्जन करें एसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति बनने पर खुद कोई कदम उठाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करें। समितियों को अपने वॉलंटियर्स तैनात कर व्यवस्था संभालने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button