बुरहानपुर

*कलेक्टर का ग्रामीण दौरा: हल्दी-केला चिप्स प्रोसेसिंग यूनिट का जायजा लिया, जैविक उत्पादों का चखा स्वाद*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर कलेक्टर विवेक कुमार ने सोमवार को जिले के फोफनार, शाहपुर और चापोरा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों का विस्तृत भ्रमण कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय किसानों, सूक्ष्म उद्यमियों से सीधा संवाद कर उनके उत्पादों की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया को समझा।

कलेक्टर ने सबसे पहले फोफनार में ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना’ (PMFME) के तहत स्थापित श्री योगेश पाटिल की हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई, प्रसंस्करण, उत्पादन क्षमता, लागत और हल्दी उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं की समीक्षा की। उन्होंने उद्यानिकी विभाग को जिले में हल्दी प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

इसके बाद शाहपुर में कलेक्टर ने हर्षल की केला चिप्स यूनिट का जायजा लिया। उन्होंने मशीनों के संचालन, उत्पादन प्रक्रिया को देखा और स्वयं केला चिप्स का स्वाद चखकर गुणवत्ता को सराहा।

ग्राम चापोरा स्थित बायो रिसर्च सेंटर (BRC) के अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने कृषक धीरज पवार से जैविक खेती और जैविक उत्पादों के निर्माण पर चर्चा की। कृषक ने जीवामृत, घनजीवामृत और नीम-सप्तपर्णी आधारित जैविक उत्पाद तैयार करने की विधि साझा की। कलेक्टर ने बिना रासायनिक उर्वरकों के की जा रही इस शून्य-बजट जैविक खेती की सराहना की।

दौरे के अंत में कलेक्टर ने भवसा डैम का भी निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर सृजन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button