बुरहानपुर

*सेवा संकल्प अभियान वडनगर से वाराणसी यात्रा का बुरहानपुर में आगमन आज, नेपानगर में भव्य स्वागत की तैयारी*

बुरहानपुर:- सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही यात्रा 23 सितम्बर को बुरहानपुर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा के सफल, सुरक्षित और सुचारू संचालन को लेकर मंगलवार को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से नेपानगर क्षेत्र का व्यापक जायजा लिया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

निरीक्षण के दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक मंजू दादू, कलेक्टर हर्ष सिंह एवं एसपी आशुतोष बागरी ने नेपानगर ऑडिटोरियम पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से मुआयना किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

कलेक्टर हर्ष सिंह एवं एसपी आशुतोष बागरी ने यात्रा में शामिल होने वाले अतिथियों और श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात प्रबंधन की जानकारी ली। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहे और सभी मूलभूत व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

**यात्रा का बुरहानपुर जिले में शेड्यूल**
सेवा संकल्प अभियान की यह यात्रा 23 सितम्बर को पड़ोसी जिले खरगोन से होते हुए बुरहानपुर जिले के ग्राम दवाटिया मार्ग से प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा नेपानगर पहुंचेगी, जहां भव्य स्वागत के साथ रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अगले दिन, 24 सितम्बर को यात्रा नेपानगर से तुकईथड़ होते हुए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश करेगी।

**नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त**
यात्रा के सुगम समन्वय और सभी व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए प्रशासनिक स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नेपानगर, सृजन श्रीवास्तव को यात्रा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सीईओ जनपद पंचायत बुरहानपुर, प्रभारी सीएमओ नगर परिषद नेपानगर और सहायक यंत्री खकनार को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परस्पर समन्वय बनाकर सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन सुनिश्चित करें।

इस निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस व राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button