बुरहानपुर

*ग्राम खकनार में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न 71 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ*

बुरहानपुर :- ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के उद्देश्य से ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा ग्राम खकनार स्थिति ‘ऑल इज़ वेल नर्सिंग होम’ में 20 सितम्बर को एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में खकनार सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए 71 से अधिक मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त किया।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवनिक बंसोड़ एवं डॉ. कैलाश ने मरीजों का परीक्षण किया। डॉ. रवनिक बंसोड़ ने जोड़ों के दर्द, गठिया, हड्डियों की कमजोरी और फ्रैक्चर से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की गहनता से जांच की और उन्हें उचित उपचार व दिनचर्या में सुधार के सुझाव दिए। वहीं डॉ. कैलाश ने सामान्य बीमारियों और मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिक समस्याओं को सुनते हुए उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया।

मौसम में हो रहे बदलावों को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने शिविर में पहुंचे सभी ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों, संक्रमण और अन्य विकारों से बचाव के लिए विशेष सलाह दी। डॉ. बंसोड़ ने कहा कि बदलते मौसम में थोड़ी सी सावधानी बरतकर बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर में आए सभी मरीजों की नि:शुल्क जनरल हेल्थ चेकिंग की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) और प्राथमिक शारीरिक मानकों की जांच शामिल थी। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों के उपयोग और आगे के परामर्श के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया।

ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। स्वास्थ्य सेवाओं से दूर ग्रामीण परिवेश के मरीजों के लिए यह शिविर अत्यंत राहत भरा साबित हुआ। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल के लिए अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के सफल एवं सुचारू संचालन में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले हर जरूरतमंद व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना ही अस्पताल का मुख्य लक्ष्य है। भविष्य में भी इस प्रकार के लोक-कल्याणकारी और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा ताकि समाज के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button