बुरहानपुर

*बुरहानपुर में गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर एसपी ने ली अखाड़ा संचालकों की बैठक, दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश*

बुरहानपुर :- आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन और चल समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसपी आशुतोष बागरी ने विसर्जन जुलूस में शामिल होने वाले अखाड़ा संचालकों और उस्तादों की बैठक लेकर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अनुशासन बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक को संबोधित करते हुए एसपी आशुतोष बागरी ने कहा कि गणेश विसर्जन का पर्व हमारी धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा है। सभी अखाड़ा संचालक आपसी समन्वय और कड़े अनुशासन के साथ इस आयोजन में शामिल हों तथा पुलिस व प्रशासन द्वारा तय किए गए नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

*निर्धारित मार्ग और स्थान* अखाड़ा प्रदर्शन केवल तय किए गए मार्ग और स्थानों पर ही किया जाएगा। जुलूस के दौरान अनावश्यक रूप से रुककर भीड़ न लगाएं, जिससे समारोह की गति प्रभावित न हो।

*श्रद्धालुओं की सुरक्षा* प्रदर्शन के दौरान आसपास से गुजरने वाले श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह छोड़ी जाए।

*स्वयंसेवकों की तैनाती* भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अखाड़ा संचालक अपने स्तर पर पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक (वॉलंटियर्स) तैनात करेंगे।

*खतरनाक स्टंट पर रोक* प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार के जानलेवा या खतरनाक करतब करने पर रोक रहेगी, जिससे स्वयं या दूसरों को चोट लगने की आशंका हो। बच्चों को जोखिम भरी गतिविधियों से दूर रखने की सलाह दी गई है।

*नशा मुक्त और अनुशासित माहौल* अखाड़े में शामिल सभी सदस्य नशे से दूर रहें। किसी भी विवाद की स्थिति में खुद कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें।

*घाटों पर सतर्कता*विसर्जन घाटों और जलाशयों के पास विशेष सावधानी बरतने और छोटे बच्चों को पानी से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी आशुतोष बागरी ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और आपात स्थिति में प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें बैठक में ए एसपी प्रदीप शेण्डे,सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह, रक्षित निरीक्षक नितेश राठौर, कोतवाली थाना प्रभारी नीता देयरवाल, शिकारपुरा थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, गणपति नाका थाना प्रभारी कमल सिंह पवार, लालबाग थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन सहित पुलिस स्टाफ और अखाड़ा संचालक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button