पदोन्नति,6 प्रधान आरक्षक बनें ASI, एसपी ने सितारे लगाकर दिलाईं शपथ

बुरहानपुर. पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी एवं रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित ने 6 वरिष्ठ प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक (सउनि) के पद पर पदोन्नति प्रदान की। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों की वर्दी पर स्टार लगाकर उन्हें नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदोन्नति पाने वाले अधिकारी
इस अवसर पर पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में प्र.आर. 365 नवीन सिंह परिहार, प्र.आर. 282 भीमसिंह, प्र.आर. 432 मो. इकबाल, प्र.आर. 168 विनोद पाटिल, प्र.आर. 486 नरेन्द्र चौहान और प्र.आर. 298 शांतिलाल सोलंकी शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने कहा कि पुलिस सेवा में पदोन्नति केवल रैंक में वृद्धि नहीं है, बल्कि यह बढ़ते हुए उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “अब आपकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। पुलिस बल का प्रत्येक सदस्य आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और न्याय की स्थापना के लिए सदैव समर्पित रहे। आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा ही पुलिस की असली पहचान है।”इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित , रीडर टू एसपी, स्टेनो टू एसपी, पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई दी। पुलिस परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे



