लालबाग रेलवे स्टेशन पर जल सेवा अभियान, यात्रियों को मिली राहत

बुरहानपुर। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था द्वारा लालबाग रेलवे स्टेशन पर छाछ के पैकेट एवं शीतल जल वितरण का सेवा अभियान चलाया गया।
भीषण गर्मी में एक बूंद पानी,
किसी के लिए अमृत से कम नहीं।
सेवा ही सच्चा धर्म है।
इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा के नेतृत्व में विप्र नारियों ने स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को ठंडा पानी एवं छाछ वितरित किया।
तेज गर्मी से परेशान यात्रियों ने ठंडा जल प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया तथा इस सेवा कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम में
पायल अवस्थी, आशा तिवारी, अमिता शुक्ला, शैली पवित्रे, वीणा सांगलीकर, समता बोहरा, अनामिका बारोले, संध्या भाले, सरोज रावल, प्रतिभा शुक्ला, मृदुला पाठक, मोहिनी शुक्ला, प्रियंका शर्मा, जयश्री तिवारी, वैष्णवी तिवारी
का विशेष योगदान रहा। सभी ने उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा ऐसे जनहितकारी सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। इसी कड़ी में मंगलवार को पुनः जल वितरण हेतु सभी सदस्यों द्वारा पुनः उपस्थित रहने का निर्णय लिया गया है।
इस सेवा अभियान ने यात्रियों को राहत देने के साथ-साथ समाज में सेवा एवं सहयोग का प्रेरणादायक संदेश भी दिया।



