मध्यप्रदेश

चायना डोर बेचने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने दुकानों पर की चेकिंग

बुरहानपुर. चायना डोर, मांझा के क्रय/विक्रय एवम् उपयोग पर रोकथाम हेतु बुरहानपुर पुलिस द्वारा चलाया गया। जिला दंडाधिकारी महोदय बुरहानपुर द्वारा चायना डोर मांझा के क्रय विक्रय एवं अवैध रूप से चायना डोर को संग्रहित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

पुलिस द्वारा चाइनीस मांझा विक्रय शॉप की चेकिंग कर एवं मोहल्ले में जाकर पतंग उड़ाने वाले बच्चों को चाइनीस मांझा उपयोग न करने की समझाइए।**पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने चायना डोर मांझा के क्रय विक्रय पर दिए सख्त निर्देश

अभियान का उद्देश्य

कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मानव, पशु एवं पक्षियों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है।पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। संपूर्ण जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ – साथ मानव/पशु/पक्षियों के जीवन की सुरक्षा बनाए रखने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम, जन सामान्य के हित जान – माल की रक्षा हेतु क्षेत्र में चायना डोर के क्रयता व विक्रेताओं के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।

दि 28.12.2025 को जिला बुरहानपुर में समस्त थाना प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा थाना क्षेत्र में संचालित होने वाली पतंग मांझा दुकानों को चेक किया गया एवं दुकानदारों को हिदायत दी कि चाइनीस मांझा क्रय एवं विक्रय करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है एवं स्टाफ द्वारा मोहल्ले में जाकर पतंग उड़ाने वाले बच्चों को चाइनीस मांझा उपयोग न करने की समझाइए भी दी जा रही है।आम नागरिकों से अपील की गई कि वे चायना डोर का उपयोग न करें, यह जानलेवा है एवं मानव, पशु-पक्षियों के लिए अत्यंत घातक है।बुरहानपुर पुलिस द्वारा आगे भी निरंतर चेकिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि जन-सामान्य के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।ऐसी किसी भी चायना डोर, मांझा के क्रय/विक्रय की जाने वाली गतिविधियों के बारे में पता चले तो अपने नजदीक पुलिस स्टेशन या पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 7049101020 पर सुचित करे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button