Sunday, April 20, 2025
Homeमध्यप्रदेशकानून व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने के उद्देश्य से दो आदतन अपराधियों...

कानून व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने के उद्देश्य से दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए किया गया जिलाबदर। एक बदमाश लालबाग थानाक्षेत्र तथा एक बदमाश शिकारपुरा थानाक्षेत्र का है।

 

  1. बुरहानपुर।

दोनों बदमाशों को बुरहानपुर एवं इसके निकटवर्ती जिले खंडवा, खरगोन, हरदा, बड़वानी की सीमा से निष्कासित कर बाहर जाने के आदेश दिए गए है।*

 

पुलिस-प्रशासन द्वारा जिले में कानून व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने हेतु आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की कार्यवाहियां लगातार की जा रही है। आपराधिक गतिविधियों में लगातार लिप्त रहने वाले बदमाशों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के प्रतिवेदन के आधार पर जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। इन बदमाशों को एक वर्ष के लिए बुरहानपुर एवं इसके निकटवर्ती जिले खंडवा, खरगोन, हरदा, बड़वानी की सीमा से बाहर जाने के आदेश दिए गए है।

 

(1) *शाहरुख उर्फ आधापाव पिता हसन , उम्र 26 वर्ष, निवासी राम मंदिर चिंचाला, थाना लालबाग, जिला-बुरहानपुर* 

 

शाहरुख उर्फ आधापाव वर्ष 2014 से  मारपीट, लड़ाई-झगड़ा, अवैध शराब बेचना, जुआ खेलना जैसी आपराधिक गतिविधियों एवं असामाजिक कृत्यों में लिप्त है। यह झगड़ालू किस्म का होकर थाना लालबाग का आदतन अपराधी है। आरोपी कुख्यात अपराधी होकर जान से मारने की धमकी देना, लोगों को डराना धमकाना, लोगों के साथ मारपीट करना जैसे कृत्यों में लिप्त है। उस पर थाना लालबाग में 12 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। आरोपी के थाना लालबाग क्षेत्र में लगातार अपराधिक कृत्यों में लिप्त रहने से उसके विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की गई है।

 

(2) *सद्दाम उर्फ इरफ़ान पिता सादिक , उम्र 22 वर्ष निवासी नेहरू नगर पठानों की मस्जिद के पास, थाना शिकारपुरा, जिला बुरहानपुर।*

 

आरोपी वर्ष 2018 से आज तक  मारपीट, लड़ाई -झगड़ा, अवैध शस्त्र रखने, अवैध वसूली जैसे अपराधिक कृत्यों में संलिप्त है। आरोपी मारपीट, झगड़े कर जनता को भयभीत करने का आदी है। आरोपी लगातार अपराध कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने पर उतारू रहता है। आरोपी पर थाना शिकारपुरा में गाली गलौज, लड़ाई झगड़ा, मारपीट, अवैध शस्त्र रखने संबंधी 06 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी पर 02 बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा चुकी है। इसके बावजूद अपराधिक कृत्यों में लिप्त रहने से उसके विरुद्ध 01 वर्ष के लिए जिलाबदर करने की कार्यवाही की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments