बुरहानपुर

*प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के द्वारा मातृ शिशु सुरक्षा एवं आपातकालीन बचाव की सीख*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिला चिकित्सालय में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओ का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क रक्त एवं यूरिन जांच, दवा वितरण तथा गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं की पहचान एवं उपचार किया गया। इस हेतु बने प्रसूति प्रतीक्षालय की भी जानकारी दी गई !

मरीजों एवं परिजनों को सुरक्षित प्रसव, आयुष्मान योजना, आर्थिक सहायता एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ऑडियो-वीडियो ,पंपलेट, बैनर माध्यम से दी गई।

त्योहारों के मद्देनजर आतिशबाजी एवं आगजनी जैसी घटनाओं से बचाव, गर्भवती माता एवं गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा तथा आपातकालीन सहायता प्राप्त करने के उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया कार्यक्रम में स्त्री रोग विभाग प्रमुख डॉ. पूनम सिंघाल एवं चिकित्सा टीम ने सेवाएं दीं

नर्सिंग ऑफिसर एवं अभियान सलाहकार सीमा डेविड, पूजा महोबिया, टीना एवं विनीता खातिरकर, डाटा एंट्री ऑपरेटर निकिता तथा सहयोगी स्टाफ आशा कार्यकर्ता बहने एवं कविता बाई ने सक्रिय योगदान दिया कुल 45 गर्भवती मरीजों की जांच, परीक्षण एवं उपचार किया गया जिसके अंतर्गत 15 गर्भवती महिलाए गंभीर गर्भावस्था वाली चिन्हित की गई जिसके बारे में स्वास्थ्य कर्मी एवं परिजनों को मार्गदर्शन दिया गया है

कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन-सह-अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ मां-शिशु एवं मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button