नेपानगर

*बुरहानपुर नेपानगर में कपास और तुवर की आड़ में गांजे की खेती करने वाले आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज*

बुरहानपुर:- बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशन और ए एसपी प्रदीप शेंडे के मार्गदर्शन में नेपानगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक खेत में कपास और तुवर की फसल के बीच छिपकर की जा रही अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए लगभग एक लाख रुपये कीमत के हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं।

*मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश*
थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक शहाबुद्दीन कुरैशी को 3 नवंबर 2026 को मुखबिर से विशेष सूचना मिली थी कि ग्राम मांडवा (पटेल मोहल्ला) निवासी प्रकाश पिता कुंवर सिंह बारेला ने अपने खेत में मुख्य फसलों के बीच अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना को पुख्ता मानकर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम मांडवा स्थित बताए गए खेत पर घेराबंदी कर दबिश दी।

*96 नग हरे गांजे के पौधे बरामद*
खेत की सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी ने कपास और तुवर की घनी फसलों के बीच चतुराई से अवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे। मौके से 4 से 7 फीट लंबाई वाले कुल 96 नग गीले और हरे गांजे के पौधे बरामद किए गए।

जब्त किए गए इन पौधों का कुल वजन 49.740 किलोग्राम है, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत पूरी सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया है।

कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रकाश पिता कुंवर सिंह बारेला मौके पर फरार मिला, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना नेपानगर में **अपराध क्रमांक 380/2026, धारा 8/20(a) एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act)** के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।

सराहनीय भूमिका में इस पूरी सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी नेपानगर उनि शहाबुद्दीन कुरैशी, उनि चेतराम निकुम, सउनि प्रेमलाल पाल, प्रधान आरक्षक सुनील सकवार, प्रधान आरक्षक दयाराम आर्से, आरक्षक लाल सिंह, महिला आरक्षक सेवंती सोलंकी और सैनिक विजय पाटिल की सराहनीय एवं उल्लेखनीय भूमिका रही। बुरहानपुर पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियों के खिलाफ इस तरह का सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button