बुरहानपुर

नेशनल लोक अदालत: बुरहानपुर नगर निगम ने संपत्तिकर और जलकर से की 45.25 लाख की बंपर वसूली

बुरहानपुर :- नगर निगम परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान नगर निगम को बकाया करों के भुगतान में बड़ी सफलता मिली है। समाचार लिखे जाने तक नगर निगम प्रशासन ने संपत्तिकर और जलकर राजस्व से कुल 45 लाख 25 हजार रुपये की वसूली दर्ज की है।

शहर वासियों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा 48 वार्डों के अनुसार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, ताकि करदाताओं को भुगतान में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। शिविर के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर राजस्व वसूली प्रक्रिया और नागरिकों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि परिसर में आने वाले हर नागरिक को सुगम अनुभव मिलना चाहिए और कर भुगतान में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा लोक अदालत आम नागरिकों के लिए बकाया संपत्तिकर और जलकर चुकाने का एक सुनहरा अवसर है। इससे न केवल बकाएदारों को पेनल्टी और ब्याज से छूट मिलती है, बल्कि वे संभावित कानूनी प्रक्रियाओं और झंझटों से भी राहत पाते हैं।

**प्रकरणों के निराकरण का ब्योरा**
नेशनल लोक अदालत में नगर निगम द्वारा तैयार किए गए प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया गया संपत्ति कर कुल 814 लंबित प्रकरणों का सफलतापूर्वक निपटारा करते हुए 36 लाख 30 हजार रुपये की वसूली की गई।
राजस्व एवं जलकर राजस्व विभाग के 22 प्रकरणों का निराकरण कर 8 लाख 94 हजार रुपये प्राप्त किए गए शाम 5 बजे तक नगर निगम के खजाने में कुल 45 लाख 25 हजार रुपये जमा हो चुके थे।

आयोजन के दौरान नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मुस्तैद रहे। इस अवसर पर सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा, राजस्व अधिकारी शशिकांत पवित्रे, इस्माइल खान सहित निगम का अन्य अमला उपस्थित रहा। शिविर में दिनभर नागरिकों की भारी भीड़ रही और लोगों ने छूट का लाभ उठाते हुए अपने बकाए का भुगतान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button