बुरहानपुर
*खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्यवाही जारी*

बुरहानपुर :- खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश डावर ने बताया कि सोमवार को लकीमल तोतामल से सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। इसी कड़ी में मां मनसा डेयरी मंडी बाजार से मिल्क एवं मावा, हर्षा ट्रेडर्स मंडी बाजार से सोयाबीन तेल एवं शिवसागर किराना मंडी बाजार का आकस्मिक निरीक्षण कर गुलाब जामुन का नमूना लिया गया वहीं अन्य संस्थानों से भी नमकीन एवं मावा बर्फी का नमूना लेकर आवश्यक कार्यवाही की गयी। विदित है कि कलेक्टर विवेक कुमार के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।




