बुरहानपुर

*कलेक्टर ने की टीएल बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

बुरहानपुर – सोमवार को कलेक्टर विवेक कुमार ने संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित टीएल बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की तथा विभाग प्रमुखों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर कुमार ने स्वामित्व योजना पर जोर देते हुए निर्धारित लक्ष्य की शीघ्र पूर्ति करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लक्ष्यपूर्ति हेतु अधिकारी सक्रियता एवं गंभीरता के साथ फिल्ड पर रहकर कार्य करें। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर कुमार ने लंबित शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण और विभागीय ग्रेडिंग में सुधार के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त अधिकारियों को आवंटित छात्रावासों का नियमित निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया।

बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्यान्न विक्रय करने वाली दुकानों के निरीक्षण की स्थिति तथा धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति के संबंध में भी संबंधित विभागों से चर्चा की गई।

बैठक में ई-केवायसी, मध्यान्ह भोजन, राशन वितरण, राजस्व वसूली, रोजगार मेला, वाहन चेकिंग एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही जल संसाधन विभाग, खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, आयुष, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग एवं कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर सृजन वर्मा, वनमण्डलाधिकारी विद्याभूषण सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी बैठक में शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button