बुरहानपुर

*न्यायोत्सव सप्ताह अंतर्गत सेवा सदन विधि महाविद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

बुरहानपुर :- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विधि सक्सेना की उपस्थिति में न्यायोत्सव सप्ताह के अवसर पर सेवा सदन विधि महाविद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संविधान के मूल अधिकार एवं कर्त्तव्यों, शिक्षा के मूलभूत अधिकार, लैंगिक समानता, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत की धारा 12 के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।

सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण निलेश कुमार जिरेती ने घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, भरण पोषण, बाल विवाह, पॉक्सो, पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा योजना, निःशुल्क विधिक सहायता आदि के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नालसा हेल्पलाईन नम्बर-15100 से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर महाविद्यालयीन स्टॉफ सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुपमा मुजाल्दे ने बताया कि 20 नवम्बर तक आयोजित न्यायोत्सव विधि सेवा सप्ताह अंतर्गत 15 नवंबर को मैराथन दौड़ भी आयोजित रही। इसका उद्देश्य विधि जागरूकता को बढ़ावा देना, विभिन्न विधि सेवा योजनाओं के बारे में जानकारी प्रसारित करना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button