बुरहानपुर

*बुरहानपुर जिला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी बने वामन जाधव जिले की सोशल मीडिया गतिविधियों की करेंगे मॉनिटरिंग*

बुरहानपुर:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, संगठन महामंत्री डॉक्टर संजय कांमले ,सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में सोशल मीडिया की गतिविधियों को प्रभावी बनाने एवं संगठनात्मक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

इसी क्रम में बुरहानपुर जिले की जिम्मेदारी वामन जादव को सौंपी गई है। अब वे बुरहानपुर जिला कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। उनकी जिम्मेदारी जिले में कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया संबंधी सभी गतिविधियों की मॉनिटरिंग करना, पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से आमजन तक पहुंचाना तथा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सोशल मीडिया टीम के कार्यों में समन्वय स्थापित करना रहेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला महामंत्री आशीष भगत ने बताया कि सोशल मीडिया आज के समय में संगठन की विचारधारा और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। वामन जाधव की नियुक्ति से जिले में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन के कार्यक्रमों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

वामन जादव की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक सहित कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button