बुरहानपुर

*जनजाग्रति संस्था ने प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मियों को किया सम्मानित*

बुरहानपुर :- समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा रविवार को जैन चौपाटी जंक्शन, कलेक्टर रोड, इंदिरा कॉलोनी के सामने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।


समारोह के मुख्य अतिथि बुरहानपुर जिले के एएसपी प्रदीप शेण्डे रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े सतीश अग्रवाल मौजूद थे। अतिथियों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष और जनहितैषी पत्रकारिता समाज को सही दिशा देती है।

मंच पर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक व संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन, अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह तथा संरक्षक व सलाहकार डॉ. फौजिया सोडावाला की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान संस्था पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने सभी पत्रकारों को फूलमाला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जनजाग्रति संस्था के पदाधिकारी व सदस्य डॉ. हर्ष वर्मा, डॉ. रमेश शर्मा धुआधार, सुनील सलूजा, हरिओम अग्रवाल, शोभा चौधरी, कैलाश अग्रवाल, मेहुल जैन, सुमेरा अली, अरुण जोशी, रविंद्र महाजन, आशा तिवारी, सदाशिव गुप्ता, आर.एस. ठाकुर, भावेश माहेश्वरी, मनोज शंखपाल, राकेश राठौर, उर्मिला दुबे, देवचंद शर्मा, मनोज तीर्थानी, रजनी गट्टानी और विवेक हकीम सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहा और अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button