बुरहानपुर

*स्वराभिव्यक्ति कला मंच (रजि.)का भव्य दीपावली मिलन समारोह संपन्न अनिल वानखेड़े सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत*

बुरहानपुर:- स्थानीय संगीत एवं कला प्रेमी संस्था स्वराभिव्यक्ति कला मंच द्वारा रेणुका रोड स्थित ‘शिव निर्मल’ पर गरिमामय दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि विश्व संगीत दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को एक छोटी-सी पहल के रूप में इस समूह की शुरुआत की गई थी, जो आज महज कुछ ही महीनों में एक वटवृक्ष का आकार ले चुका है और शहर के सभी सुधी श्रोता एवं गायक इससे जुड़ चुके हैं।

समारोह के दौरान संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनिल वानखेड़े को संस्था का अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही संस्था के सुचारू संचालन हेतु सात सदस्यों की एक कोर कमेटी का भी गठन किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने संस्था को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

गीत और ग़ज़लों की सजी महफिल
बैठक के पश्चात संगीतमय प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ, जिसमें मंच के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक मधुर गीत और ग़ज़लें प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में भी संस्था इसी तरह के रचनात्मक आयोजन करती रहेगी, जिससे समाज में भारतीय संगीत, कला एवं साहित्य को प्रोत्साहन मिल सके और योग्य प्रतिभाओं को उचित मंच देकर उनका मनोबल बढ़ाया जा सके।

कार्यक्रम में प्रशांत जोशी, अविनाश पाटिल, सुदामा इंगले, प्रदीप हनुमंत खेड़कर, शरद पाटीदार, नारायण बेदरकर, स्मिता साहू, लीना मागरे, कल्पना पाटिल, शांति साहू, राखी साहू, सम्राट सोनवणे एवं निशा सोनवणे मुख्य रूप से उपस्थित थे।

आयोजन में रितेश भलेराव, साउंड व्यवस्था संभालने वाले चेतन दुसाने तथा नीलेश पितले की विशेष उपस्थिति रही। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन अनिल वानखेड़े ने किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button