*बुरहानपुर बैतूल माल NGO की बैठक संपन्न, नए सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता*

बुरहानपुर :- बैतूल माल NGO की बैठक 15 नवंबर की शाम मुफ्ती रिजवान इशाती साहब की सरपरस्ती में संपन्न हुई। बैठक में संस्था के विस्तार और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को गति देने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण कर समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने का संकल्प लिया।
बैठक में उपाध्यक्ष फरदीन खान, शेख इमरान, नदीम साहब, जावेद कुरैशी, अलाउद्दीन, मोहम्मद जुबैर एवं मोहम्मद नईम सहित अन्य लोगों ने NGO से जुड़कर अपनी जिम्मेदारियां निभाने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर एडवोकेट सोहेल हाशमी, संस्था अध्यक्ष रफीक गुल मोहम्मद, शकील उद्दीन सिद्दीकी, फहद जहाज वाला एवं कोषाध्यक्ष रेहान खान सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने मिलकर संस्था के माध्यम से सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने का संकल्प लिया।




