बुरहानपुर

*बुरहानपुर में अमानक साइलेंसर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ विशेष अभियान की मांग*

बुरहानपुर :- शहर की सड़कों पर इन दिनों मॉडिफाइड और अमानक साइलेंसर लगाकर चलने वाले वाहन चालकों ने आम नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है। बाइकों में लगे इन प्रेशर हॉर्न और तेज आवाज वाले साइलेंसरों से अचानक होने वाली पटाखे जैसी आवाजें सड़क पर चलने वाले राहगीरों, मासूम बच्चों, बुजुर्गों और दिल के मरीजों के लिए गंभीर परेशानी का सबब बन रही हैं।

शहर के मुख्य मार्गों और घनी बस्तियों में कुछ युवा बाइकों के ओरिजिनल साइलेंसर बदलकर तेज आवाज करने वाले उपकरण लगवा रहे हैं। यह लोग सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस तरह के अचानक तेज धमाकों से कई बार अन्य वाहन चालकों का संतुलन भी बिगड़ जाता है, जिससे बड़े सड़क हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।

स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्धजनों ने इस गंभीर समस्या पर गहरी चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि यातायात विभाग और पुलिस प्रशासन की ढिलाई के कारण ऐसे वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं। यदि समय रहते इनके खिलाफ सख्त अभियान नहीं चलाया गया, तो स्थिति और अधिक बिगड़ सकती है।

शहरवासियों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। शहर के प्रमुख चौराहों पर ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए जाएं, भारी जुर्माना वसूला जाए और जरूरत पड़ने पर वाहन सीज किए जाएं, ताकि शहर की शांति और यातायात व्यवस्था को सुधारा जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button