बुरहानपुर

*जनजातीय गौरव सप्ताह अंतर्गत बुरहानपुर जिले में 4 स्थानों पर होंगें कार्यक्रम*

बुरहानपुर :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में 11 से 18 नवंबर तक पूरे प्रदेश में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाएगी। इस दौरान भाजपा संगठन, प्रदेश सरकार और जनजातीय समाज मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय नायकों के शौर्य, संघर्ष, बलिदान और गौरवशाली विरासत को जन.जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार ने वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की ऐतिहासिक शुरुआत की ह, जो जनजातीय समाज के नायकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और पहचान दिलाने की महत्वपूर्ण पहल है।

जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजीत एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ,सांसद ज्ञानेश्वर पाटील , विधायक मंजु राजेन्द्र दादु ने दी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान , संजय जाधव ,मोर्चा अध्यक्ष सुभानसिह चौहान सहित संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य जनजातीय गौरव सप्ताह को केवल एक आयोजन तक सीमित रखना नहीं है, बल्कि जनजातीय समाज की अस्मिता,स्वाभिमान, संस्कृति, लोककला, परंपराओं और अधिकारों के प्रति व्यापक जनजागरण करना है। पत्रकार वार्ता हम सभी का दायित्व है कि भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के सभी महान नायकों के संघर्ष, बलिदान और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण में जनजातीय समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में देश, समाज और जनजातीय अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज में स्वाभिमान, स्वतंत्रता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता की अलख जगाई। भगवान बिरसा मुंडा क्रांतिकारी ही नहीं समाज सुधारक थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध ही संघर्ष नहीं किया अपितु जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान किया। जनजातीय समाज के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता केवल भाषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन के कार्यों, राजनीतिक नेतृत्व में भागीदारी और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं में स्पष्ट दिख रही है। भाजपा ने जनजातीय समाज को सम्मान देने का संकल्प पूरा करके दिखाया है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर जनजातीय समाज की बेटी महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का होना समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और भागीदारी का ऐतिहासिक उदाहरण है। केन्द्र, राज्य सरकार सहित अन्य स्थानों पर भी जनजातीय समाज महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है।

विघायक मंजु दादु ने प्रेस से चर्चा में बताया कि म.प्र.में भगवान बिरसा मुंडा के साथ टंट्या मामा,रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह,भीमा नायक, रानी कमलापति और राजा भभूत सिंह जैसे महान जननायकों ने देश, समाज और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। भाजपा सरकार ने जनजातीय नायकों के सम्मान को केवल स्मरण तक सीमित नहीं रखा,बल्कि उनके नाम पर कई विकास और जनकल्याण के कार्य किए हैं। इसके विपरित कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया, लेकिन जनजातीय समाज के नायकों को वह सम्मान और पहचान नहीं दी, जिसके वे अधिकारी थे। इससे आज हम स्वयं को गौरवान्वीत महसुस करते है।

उन्होने बताया कि जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर कों सभी जिलों में भव्य सांस्कृतिक जुलूस और रैलियां निकाली जाएंगी। 14 नवंबर को जबलपुर,15 नवंबर को धार और 16 नवंबर को खण्डवा में प्रदेश सरकार द्वारा बड़े आयोजन कर जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास,परंपराओं और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया जाएगा। जयंती की पूर्व संध्या पर 14 नवंबर को जनजातीय प्रतिभाओं और देवस्थानों पर स्वच्छता अभियान एवं दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश के सभी विद्यालयों और छात्रावासों में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनेगी, जिनमें जनजातीय नायकों के शौर्य,संघर्ष और बलिदान की जानकारी दी जाएगी। जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम होंगे।

आपने बताया कि बुरहानपुर जिले में 4 स्थानो खकनार,नेपानगर,धुलकोट एवं ब्रहमपुर बुरहानपुर में प्रमुख कार्यक्रम होंगें। इसको लेकर कार्यक्रम की विस्तारपुर्वक योजना बनाई गई है। 6 और 17 नवंबर को जनजातीय छात्रावासों में युवाओं के साथ सीधा संवाद एवं संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 18 से 20 नवंबर तक प्रदेश के जनजातीय विकासखंडों के चयनित ग्रामों में जनजातीय गौरव चौपाल आयोजित की जाएंगी। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकेश पुर्वे एवं सह प्रभारी कृष्णा शाह ने दी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button