बुरहानपुर

*बुरहानपुर शौकत गार्डन क्षेत्र में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 83 हजार से अधिक के जेवर जप्त*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर के शौकत गार्डन क्षेत्र में एक सूने घर को निशाना बनाकर हुई चोरी की वारदात का थाना कोतवाली पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से करीब 83,580 रुपये मूल्य का चोरी गया मशरूका सोने-चांदी के जेवर भी बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी मोहम्मद सादिक निवासी डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड, शौकत मैदान ने 29 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे परिवार सहित 16 जुलाई को नागपुर गए थे। 20 जुलाई की सुबह जब वे वापस लौटे, तो घर के दूसरे दरवाजे की कुंदी टूटी हुई थी और किचन का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने लोहे की गोदरेज अलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए थे। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी, ए एसपी प्रदीप कुमार शेंडे और सीएसपी विनोद कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्ध आरोपी की पहचान की। पुलिस ने त्वरित दबिश देकर संदेही अब्दुल तस्दीक पिता अब्दुल रफीक, उम्र 20 वर्ष, निवासी गुलमोहर मार्केट को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से सोने के टाप्स, मंगलसूत्र का पेंडल, कान के एरिंग, चांदी की पायल, हाथ के चांदी के कड़े और चांदी की चैन सहित कुल 83,580 रुपये का मशरूका विधिवत जप्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीता देअरवाल, सउनि नईम खान, प्रआर दुष्यंत सोलंकी, सचिन ठाकुर और आरक्षक विशाल राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button