बुरहानपुर
*बुरहानपुर शक्कर कारखाना में पिराई सत्र की तैयारियों का हुआ शुभारंभ*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना झिरी-नवलनगर के पिराई सत्र 2026-2027 के प्रारंभ होने के पूर्व गुरुवार को बॉयलर प्रज्वलन एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विधिवत रूप से आयोजित बॉयलर पूजन-अर्चन कार्यक्रम में कलेक्टर एवं प्रशासक विवेक कुमार ने सहभागिता की। इस दौरान महाप्रबंधक अजयपालसिंह बिलोदिया, कारखाना कार्यक्षेत्र के गन्ना उत्पादक एवं अंशधारी सदस्य, प्रत्यायुक्त सहित अन्य मौजूद रहे।




