बुरहानपुर
*चुनावी साक्षरता क्लब अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

बुरहानपुर :- चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) के अंतर्गत छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय, बुरहानपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान निबंध एवं प्रश्नोत्तरी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने सहभागिता की कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदान के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने, अपने मताधिकार का महत्व समझने तथा मतदान के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।



