*12 नवंबर से 11 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे*

बुरहानपुर :- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी पाटीदार द्वारा जानकारी दी गई कि जिले के समस्त मतदान केंद्रों पर फोटो निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन कराया गया है। 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक बीएलओ द्वारा आम नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं आवश्यक संशोधन संबंधी आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



