बुरहानपुर

*मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी एमगिर्द पंचायत में स्वच्छता बेहाल जगह-जगह कचरे के ढेर 4 महीने से नहीं हुई सफाई*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले की एमगिर्द पंचायत, जिसे मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत होने का गौरव प्राप्त है, इन दिनों गंभीर स्वच्छता संकट से जूझ रही है। पंचायत के तमाम वार्डों, गलियों और मुख्य मार्गों पर फैली गंदगी ने दावों की पोल खोल दी है। आजाद नगर, रोकड़िया हनुमान रोड, अब्दुल कलाम स्कूल रोड, हजरत शाह वली दरगाह रोड और मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान के पास कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं।

स्थानी निवासी डॉक्टर फिरोज बैग आरोप है कि पिछले 4-5 महीनों से इन इलाकों से कचरा तक नहीं उठाया गया है। स्थिति यह है कि घरों के बाहर कचरा फैल रहा है और सड़कों पर लगे गंदगी के अंबार से उठने वाली बदबू के कारण लोगों का जीना दूश्वार हो गया है। दरगाह और कब्रिस्तान जैसे धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों के पास गंदगी के कारण आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डॉ फिरोज़ बैग ने कहा कागजों और स्वच्छता अभियानों के नाम पर भले ही लाखों रुपये के बिल निकाले जा रहे हों, लेकिन धरातल पर पंचायत के सरपंच और सचिव की घोर लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या पर बिल्कुल नहीं है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

परेशान ग्रामीणों ने अब पंचायत प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द युद्ध स्तर पर साफ-सफाई करवाने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button