*बुरहानपुर कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की*

बुरहानपुर :- मंगलवार को कलेक्टर विवेक कुमार की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित टीएल प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, धरती आबा अभियान सहित अन्य विषयों पर समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री कुमार ने टीएल प्रकरणों एवं सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में बेहतर प्रगति लाने तथा शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर विवेक कुमार ने अधिकारियों को छात्रावासों एवं आश्रमों का नियमित निरीक्षण करने तथा व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के निर्देश भी दिए। साथ ही विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान कलेक्टर विवेक कुमार ने जिले में रक्तदान शिविर आयोजित करने की बात भी कही। इसके अलावा उन्होंने उद्यानिकी पशुपालन विभाग सहित स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए विभागीय अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर सृजन वर्मा, वनमण्डलाधिकारी विद्याभूषण सिंह सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।



