बुरहानपुर

*आगजनी में फंसे युवक की जान बचाने वाले पत्रकार उमेश जंगाले सम्मानित*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर के मंडी बाजार स्थित ‘सुपर टीवी इलेक्ट्रॉनिक’ की दुकान में लगी भीषण आग के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले पत्रकार उमेश जंगले और सेवानिवृत्त कर्मचारी संजय राउत को संयुक्त मोर्चा कर्मचारी महासंघ द्वारा सम्मानित किया गया।

हाल ही में दुकान में लगी भयंकर आग के बीच एक युवक फंस गया था। धुएं और लपटों के इस भयावह माहौल में पत्रकार उमेश जंगाले ने अपनी जान की परवाह किए बिना युवक की जान बचाई, जो आज मानवता और साहस की एक मिसाल बन चुका है।

कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष दीक्षित ने कहा कि संकट की घड़ी में तमाशबीन बनने के बजाय मानवता के लिए आगे आना ही असली कर्तव्य है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की निष्ठावान सेवाओं को भी सराहा गया। साथ ही, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त ठाकुर जगन्नाथ सिंह दीक्षित, डॉ. अशफाक खान और खरगोन में मंडी सचिव पद पर पदोन्नत हुए संतोष दीक्षित का भी स्वागत किया गया।
समारोह में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी धर्मेन्द्र चौकसे, अनिल बाविस्कर, राजेश साल्वे, सैयद सज्जाद अली, राजकुमार मंडलोई, नवल सिंह राजपूत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button