बुरहानपुर

*बुरहानपुर के शाहपुर में प्रशासन को खुली चुनौती कलेक्टर के प्रतिबंध के बावजूद अमरावती नदी तट पर हुई ‘हेला टक्कर*

बुरहानपुर :- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर से प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। दीपावली के पावन पर्व पर अमरावती नदी के तट पर ‘हेला मेला समिति’ ने जिला कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए पाड़ों (भैंसों) की खतरनाक टक्कर का आयोजन किया। इस अवैध आयोजन को देखने के लिए हज़ारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

गौरतलब है कि नवागत कलेक्टर विवेक कुमार ने जिले में पशुओं के साथ क्रूरता रोकने तथा भारी भीड़ जुटने से कानून-व्यवस्था व भगदड़ की आशंका के मद्देनजर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत 5 जनवरी 2027 तक पाड़ा टक्कर और ऐसी प्रतियोगिताओं पर पूरी तरह रोक लगाई थी। जिला और पुलिस प्रशासन ने लगातार अपील की थी और प्रदर्शनकारियों के रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

बावजूद इसके हेला मेला समिति ने प्रशासनिक आदेशों को खुली चुनौती देते हुए मनमाने ढंग से यह आयोजन संपन्न कराया। मेले के नाम पर हो रही इस तरह की प्रतियोगिताओं से अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर प्रशासन के नियमों की सरेआम खिल्ली उड़ाने वाली इस समिति के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन क्या और कितनी सख्त कार्रवाई करता है?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button