बुरहानपुर

*रोटरी क्लब ऑफ बुरहानपुर का साथी हाथ बढ़ाना सेवा प्रकल्प संपन्न*

बुरहानपुर :- दीपावली के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बुरहानपुर द्वारा 1 नवंबर 2026 को सुभाष स्कूल के पास स्थित आदिवासी बाल छात्रावास में ‘साथी हाथ बढ़ाना’ सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया।

इस प्रकल्प के अंतर्गत लगभग 100 बच्चों को दीपावली के उपलक्ष्य में नए कपड़े, जूते एवं मोजे वितरित किए गए। इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि बच्चों को स्वयं दुकानों पर ले जाकर उनकी पसंद के अनुसार कपड़े एवं जूतों का चयन करवाया गया, ताकि प्रत्येक बच्चा अपनी पसंद से दीपावली की खुशियां मना सके। कुंदन स्वीट्स के माध्यम से इन बच्चो को मिठाई एवं नमकीन भी दी गई।

इस सेवा कार्य में रोटरी क्लब ऑफ बुरहानपुर के लगभग 60-70 सदस्य अपने परिवार सहित सहभागी बने। कार्यक्रम के दौरान शेखर बोहरा जी द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं आनंदमय हो गया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष जे.पी. लखोटिया, सचिव नवीन पारिख, उपाध्यक्ष प्रिंस सेठिया, प्रोजेक्ट चेयरमैन श्याम अडवाणी, मंथली कैप्टन हिमांशु जैन एवं वाइस कैप्टन रौनक जैन सहित वरिष्ठ सदस्य प्रशांत श्रोफ, प्रियल जैन, अशोक अग्रवाल, मंसूर सेवक, प्रफुल्ल मुंशी, पवन लाठ, अंकित शाह, विवेक मर्चेंट एवं श्रीकिशन मुंदड़ा सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे।

इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटने के साथ उनमें अपनापन, समानता एवं खुशियां साझा करने के संस्कार विकसित करना था रोटरी क्लब का संदेश है दीपावली की खुशियां हर किसी के लिए हों। सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button