बुरहानपुर

*बुरहानपुर में ‘स्वच्छ विधानसभा-180 नगरीय’ अभियान का आगाज वार्डों के बीच होगी प्रतिस्पर्धा, प्रथम आने वाले को मिलेंगे 15 लाख रुपए*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर को देश का एक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस की पहल पर ‘स्वच्छ विधानसभा-180 नगरीय’ अभियान का शुभारंभ किया गया है। नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में महापौर माधुरी अतुल पटेल और नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव सहित तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

चिटनिस ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। बुरहानपुर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और बाजारों में मुनादी कराकर दुकानदारों व नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही, आगामी दीपावली पर्व पर ‘स्वच्छ दीपावली’ की विशेष कार्ययोजना लागू की जाएगी।

*वार्डों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आकर्षक पुरस्कार*
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए शहर के सभी 48 वार्डों में अगले छह महीनों तक स्वच्छता का मूल्यांकन किया जाएगा। अप्रैल माह में घोषित होने वाले परिणामों के आधार पर प्रथम पुरस्कार 15 लाख रुपए द्वितीय पुरस्कार 10 लाख रुपए तृतीय पुरस्कार 7 लाख 50 हजार रुपए

इससे वार्डों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। साथ ही, जन-जन को जोड़ने के लिए हर वार्ड में ‘स्वच्छता प्रभात फेरी’ निकाली जाएगी।

*कचरा प्रबंधन और सख्त निगरानी*
सार्वजनिक स्थानों और लालबाग से शनवारा मार्ग जैसी जगहों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति रोकने के लिए संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए संकरी गलियों और बहुमंजिला इमारतों में समितियों के माध्यम से कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित किया जाएगा। बाजारों से दिन में दो से तीन बार कचरा उठाया जाएगा।

महापौर माधुरी अतुल पटेल और आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने भी नागरिकों से अपील की है कि वे सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग कर निगम के कचरा वाहनों में ही डालें और इस जनआंदोलन को सफल बनाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button