बुरहानपुर

-बुरहानपुर की सिंचाई व्यवस्था को नई मजबूती चार तालाबों के सुदृढ़ीकरण के लिए 4.82 करोड़ की स्वीकृति*

बुरहानपुर :- विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस के अथक प्रयासों से बुरहानपुर जिले की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा जिले के चार प्रमुख तालाबों—भोलाना, देव्हारी, धामनगांव और ईच्छादेवी—के मरम्मत, सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्स्थापन (आरआरआर) कार्यों के लिए कुल 4 करोड़ 82 लाख 91 हजार रुपये की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है। इस वित्तीय स्वीकृति से जल संरचनाओं की स्थिति में सुधार होगा और किसानों को कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

*तालाबवार स्वीकृत राशि का विवरण*
शासन द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत के अनुसार प्रत्येक तालाब के लिए निम्नलिखित राशि तय की गई है धामनगांव तालाब 1 करोड़ 99 लाख 37 हजार रुपये भोलाना तालाब 1 करोड़ 23 लाख 40 हजार रुपये देव्हारी तालाब 1 करोड़ 20 लाख 85 हजार रुपये ईच्छादेवी तालाब 39 लाख 29 हजार रुपये

इन सभी जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार से संबंधित क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा बेहतर होगी, जल प्रबंधन को मजबूती मिलेगी और किसानों को इसका दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होगा।

*अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त बैराजों के पुनर्स्थापन का निरंतर प्रयास*
अर्चना चिटनिस जिले में किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित जल संरचनाओं के पुनर्स्थापन के मुद्दों को लगातार प्रमुखता से शासन के समक्ष उठाती रही हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में 22 से 24 अगस्त के दौरान हुई रिकॉर्ड अतिवृष्टि के कारण बुरहानपुर जिले के कई बैराजों को भारी क्षति पहुंची थी, जिससे उनकी जल संग्रहण क्षमता प्रभावित हुई थी और किसानों को सिंचाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

किसानों की इस समस्या का संज्ञान लेते हुए चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा विभागीय अधिकारियों के समक्ष मजबूत पैरवी की। उनके इन प्रयासों के परिणामस्वरूप पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण स्वीकृतियां मिल चुकी हैं

बोदरली बैराज रायसेना बैराज खोखरी बैराज 2 एवं रेहटा-नीमगांव बैराज 2 करोड़ 92 लाख 21 हजार रुपये बख्खारी बैराज 2 करोड़ 84 लाख 34 हजार रुपये तारापाटी बैराज 1 करोड़ 96 लाख 82 हजार रुपये अब इन चार तालाबों के सुदृढ़ीकरण कार्यों के जुड़ने से बुरहानपुर की कृषि और सिंचाई अधोसंरचना को और अधिक गति और मजबूती मिलेगी।

*ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती*
इन जल संरचनाओं के सुधार से कृषि कार्यों के लिए जल उपलब्धता सुगम होगी। बेहतर जल प्रबंधन न केवल कृषि उत्पादन को बढ़ाएगा, बल्कि इससे बुरहानपुर की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी संबल मिलेगा।

अर्चना चिटनिस ने जिले की सिंचाई परियोजनाओं के विकास के लिए निरंतर सहयोग प्रदान करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि राज्य सरकार के सहयोग से बुरहानपुर के किसानों का भविष्य और अधिक समृद्ध होगा तथा जिले की सिंचाई व्यवस्था निरंतर सशक्त बनती जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button