बुरहानपुर

*नगर निगम बुरहानपुर करेगा पटाखा दुकानों के लिए अस्थाई भूखंडों का आवंटन 27 अक्टूबर को होगी लॉटरी*

बुरहानपुर :- आगामी दीपावली पर्व 8 नवंबर को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम बुरहानपुर द्वारा लाइसेंसधारी पटाखा विक्रेताओं को अस्थाई भूखंड/दुकानें आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मोहम्मदपुरा स्थित रेणुका माता मंदिर प्रांगण (दशहरा मैदान) की निगम स्वामित्व वाली भूमि पर पटाखा दुकानों का आवंटन 27 अक्टूबर (मंगलवार) को प्रातः 11:00 बजे लॉटरी पद्धति के माध्यम से किया जाएगा।

*प्रमुख नियम व शर्तें*
लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए निर्धारित शुल्क राशि 25 हजार अग्रिम जमा करना अनिवार्य होगा दुकानें 10×10 साइज की होंगी। आवंटित भूखंड पूर्णत अहस्तांतरणीय होगा और इसका उपयोग केवल पटाखा बिक्री के लिए ही किया जा सकेगा आग से बचाव की पूरी जिम्मेदारी दुकानदार की स्वयं की होगी। सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक विक्रेता को अपनी दुकान में स्वयं का अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य होगा दुकानों पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का उपयोग पूरी तरह से वर्जित रहेगा।

नगर निगम ने सभी पात्र एवं लाइसेंसधारी पटाखा व्यवसायियों को समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button