बुरहानपुर
*इच्छैश्वर हनुमान मंदिर पहुंचे उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. रविकुमार सोलंकी*

बुरहानपुर :- उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रविकुमार सोलंकी ने गुरुवार को चमत्कारी श्री इच्छैश्वर हनुमान मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्राचीनकालीन इच्छैश्वर हनुमान मंदिर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
मंदिर से जुड़े विषयों को लेकर डॉ. सोलंकी ने संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि इस विषय में वे माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष निष्पक्ष पक्ष रखने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने मंदिर के प्राचीन महत्व और उससे जुड़े विषयों को गंभीरता से समझते हुए आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सदस्यगणो और उपस्थित हनुमान भक्त व श्रद्धालुओं से भी चर्चा की गई।



