*बुरहानपुर सड़क हादसे में 19 माह के मासूम की मौत पिकअप चालक हिरासत में*

बुरहानपुर:- बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद में शाम 5 बजे सड़क पार कर रहे एक 19 महीने के मासूम बच्चे की दर्दनाक हादसे में जान चली गई।
मृतक बच्चे की पहचान जेहन, पिता साबीर (उम्र 19 माह), निवासी मोहद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मासूम जेहन शाम को सड़क पार कर रहा था, तभी केले से लदी तेज रफ्तार पिकअप वाहन (MP-08-ZK-0262) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, केले से भरे पिकअप वाहन को जब्त कर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।




