बुरहानपुर

*कलेक्टर ने खड़कोद में प्रस्तावित हवाई पट्टी निर्माण स्थल का किया निरीक्षण*

बुरहानपुर :- कलेक्टर विवेक कुमार ने शुक्रवार को जिले के खड़कोद में लगभग 125 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित हवाई पट्टी (एयर स्ट्रिप) निर्माण हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा आगामी कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रस्तावित हवाई पट्टी की डिजाइन, भूमि संबंधी मैपिंग, सीमाओं एवं उपलब्ध क्षेत्रफल सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए संपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सटीकता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही बेहतर प्रबंधन एवं योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर सृजन वर्मा, एसडीएम पल्लवी पुराणिक, पीडब्ल्यूडी अधिकारी पदमा रेखा श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button