बुरहानपुर

*गणपति विसर्जन पर बुरहानपुर पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी 25 और 26 सितंबर को शहर का यातायात प्लान व रूट डायवर्शन बदला*

बुरहानपुर :- आगामी 25 एवं 26 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले गणपति विसर्जन और चल समारोह को लेकर जिला पुलिस प्रशासन बुरहानपुर ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा विशेष यातायात प्लान व रूट डायवर्शन जारी किया गया है। पुलिस ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

*राजघाट विसर्जन स्थल पार्किंग और वन-वे व्यवस्था*
राजघाट पर विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के दो-पहिया एवं चार-पहिया वाहनों की पार्किंग ‘कारंज बाजार’ में तय की गई है। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर सख्त मनाही है विसर्जन के बाद राजघाट गेट से चकला तिराहा, बाईसाहब की हवेली और पांडुमल की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। विसर्जन के बाद वाहन राजघाट पुल जैनाबाद पुराना आरटीओ बैरियर बड़ा ताप्ती पुल होकर वापस शहर में आ सकेंगे।

*प्रवेश प्रतिबंध* चकला तिराहा और कारंज बाजार से राजघाट की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। आवश्यकता अनुसार इसे नो-व्हीकल जोन बनाया जाएगा। जैनाबाद की ओर से बड़े वाहन या ट्रैक्टर-ट्रॉली राजघाट पुल पर नहीं आ सकेंगे।

*हतनूर घाट की यातायात व होल्डिंग व्यवस्था*
हतनूर घाट पर प्रतिमा विसर्जन के बाद खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली नाचनखेड़ा/भातखेड़ा ग्राम नैर हाईवे बड़ा ताप्ती पुल होते हुए शहर लौटेंगी। हतनूर तिराहा से भातखेड़ा के बीच भारी वाहनों, ट्रकों और डंपरों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हतनूर विसर्जन स्थल पर तीन अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं।

*होल्डिंग एरिया* अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में जलगांव व रावेर से आने वाले भारी वाहनों को ‘नवोदय विद्यालय बहादरपुर रोड पर रोका जाएगा। वहीं, बुरहानपुर से जलगांव की ओर जाने वाले वाहनों का होल्डिंग एरिया ‘रेणुका माता मंदिर के सामने दशहरा मैदान’ रहेगा।

*बाहरी वाहनों हेतु डायवर्शन व परकोटे में प्रतिबंध*
इंदौर खंडवा से इच्छापुर, खकनार व अमरावती इन वाहनों को बसाड़ फाटा से नए बाईपास मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
*इच्छापुर से इंदौर खंडवा* यह वाहन कालू शाह बाबा की दरगाह नया बाईपास बसाड़ फाटा मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

*परकोटे के भीतर प्रतिबंध* 25 और 26 सितंबर को परकोटे के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा बुरहानपुर पुलिस ने श्रद्धालुओं और चालकों से अपील की है कि वे विसर्जन के दौरान तय पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें अनावश्यक रूप से सड़कों पर वाहन खड़े न करें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button