बुरहानपुर

बुरहानपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन सभी 8 थाना क्षेत्रों में एक साथ चला रात्रिकालीन चेकिंग अभियान संदिग्धों व वाहनों की सघन जांच*

बुरहानपुर:- आगामी त्योहारों और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस ने मंगलवार रात एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में जिले के सभी आठ थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने एक साथ मैदान में उतरकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा संवेदनशील स्थानों की सघन जांच की।

इस विशेष चेकिंग अभियान का नेतृत्व ए एसपी अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह ने किया। जिले के समस्त थाना प्रभारियों और पुलिस बल ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों, चौराहों तथा शहर व ग्रामीण इलाकों के प्रवेश और निकासी द्वारों पर मुस्तैदी से जांच अभियान चलाया।

*वाहनों, होटलों और मुसाफिरों की सघन चेकिंग*
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने रात में आवाजाही करने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात और नंबर प्लेटों की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही, होटल, लॉज और विश्राम गृहों में ठहरे यात्रियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। रात के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों से पूछताछ कर उनके आने-जाने के कारणों की जानकारी जुटाई गई।

*अपराधियों पर नजर और गश्त में तेजी*
संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों,सार्वजनिक स्थानों, पेट्रोल पंपों तथा सुनसान रास्तों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ाई गई। पुलिस ने पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और निगरानी सूची में शामिल बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर पुलिस द्वारा मौके पर ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

*एसपी के कड़े निर्देश सतत जारी रहेगी सतर्क पुलिसिंग*
एसपी आशुतोष बागरी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्क पुलिसिंग बेहद जरूरी है। इसके लिए प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में समय-समय पर आकस्मिक चेकिंग और पेट्रोलिंग का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button