बुरहानपुर

साहित्यकार की लेखनी के माध्यम से लिखे हुए एक एक शब्द से देश की दिशा और दशा तय होती है – नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल

बुरहानपुर । समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा उन साहित्यकारों का सम्मान किया गया जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से साहित्य व् काव्य संग्रह प्रकाशित कर जिले व् देश का नाम गौरवान्वित किया है l साहित्यकार सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथी नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने कार्यक्रम का शुभारभ माँ सरस्वती की चित्रछाया पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया l इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर संस्था के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन , कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ने की l
साहित्यकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने कहा की साहित्य का क्षेत्र वह क्षेत्र है जो हर किसी भी विषय पर अपनी लेखनी के माध्यम से इस देश की कल्पना को साकार कर सकता है l साहित्यकार की लेखनी के माध्यम से लिखे हुए एक एक शब्द से देश की दिशा और दशा तय होती है l मुझे आज बहुत ख़ुशी है क्योकि मै भी साहित्य में रूचि रखता हूँ और मुझे किताबे पढने के शौक है l जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में मुझे आमंत्रित किया गया इस हेतु मै आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ l
साहित्यकार सम्मान समारोह अवसर पर आमंत्रित गणमान्य साहित्यकार जयंत भालेराव, डॉ विरेन्द्र निर्झर , डॉ रमेशचन्द्र शर्मा धुआधार , राजपाल सिंह चावला “राज”, राजेन्द्रकुमार मिश्रा “सूरज “ , ठाकुर विरेन्द्र सिंह “ चित्रकार “ , डॉ सुरेन्द्र जैन “ भारती”, संतोष परिहार , संदीप शर्मा “ निर्मल “,डॉ. उर्मिला चौकसे , सुनीता चौकसे , कपिल मिश्रा ,सुश्री रिया पाठक के साथ साथ जनजाग्रति संस्था के पदाधिकारी व् सदस्य डॉ हर्ष वर्मा , सुनील सलूजा , शोभा चौधरी , हरिओम अग्रवाल , रविन्द्र महाजन , मनोज तीर्थानि , देवचंद शर्मा , अरुण जोशी , विवेक हकीम इस अवसर पर उपस्थित थे l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन संस्था सहसचिव आर एस ठाकुर ने किया व् आभार संस्था सदस्य रजनी गट्टानी ने माना l

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button