बुरहानपुर

सशक्त पत्रकार समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर बनी रणनीति

सशक्त पत्रकार समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर बनी रणनीति, प्रदेशव्यापी विस्तार अभियान को गति देने हेतु हरी झंडी दिखाकर वाहन रवाना किया, नेशनल मीडिया मीट तारीख की जल्द होंगी घोषणा

पत्रकारों के हॉस्पिटल से संबंधित कार्यों के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने अपने वाहन को निःशुल्क देने की घोषणा की।

बुरहानपुर। पत्रकारों के अधिकारों की हक की लड़ाई में एवं उनके सर्वांगीण विकास करने हेतु सदैव अग्रणी सशक्त पत्रकार समिति की आगामी संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर रविवार को आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पत्रकार हितों, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सशक्त पत्रकार समिति प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर शीघ्र सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं एवं अधिकारों को शासन-प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। वहीं संगठन के प्रदेशव्यापी विस्तार अभियान को गति देने हेतु समिति के नवीन वाहन को वरिष्ठ पत्रकार नितिन इंगले एवं इकबाल अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नितिन इंगले ने बताया कि यह वाहन प्रदेशभर में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान एवं पत्रकारों के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं इकबाल अंसारी ने बताया कि वाहन आने से संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेंगी। बैठक में अतिशीघ्र आयोजित होने वाली “नेशनल मीडिया मीट” को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। समिति के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने सभी सदस्यगणों से सक्रिय सहभागिता निभाने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने कहा कि जल्द ही नेशनल मीडिया मीट की तारीख की घोषणा की जाएंगी। वहीं। किसी पत्रकार को हॉस्पिटल से संबंधित कार्यों के लिए वाहन लगता हैं, तो प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले द्वारा उनके निजी वाहन को निःशुल्क देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद लोंढे का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया, जिसके बाद उनका पत्रकारों ने पुष्पमाला से स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों ने अपने विचार रखें। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश संरक्षक नितिन इंगले, प्रदेश महासचिव गोपाल सावनेर, इकबाल अंसारी, निलेश महाजन, विनोद लोंढे, विनोद सोनराज, भगवानदास शाह, तौकीर आलम, अनिल महाजन, संजय रघुवंशी, शहजाद तेलारे, प्रीतम महाजन, वाहिद अली, मुजफ्फर अली, शेख अज़हर, मो. शब्बीर, साजिद खान, फिरोज तडवी, रसीद अंसारी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button