बुरहानपुर

मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेला 19 मार्च से शुरू होगा, प्रतिदिन होंगे धार्मिक व संस्कृति कार्यक्रम-अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम धामनगांव स्थित मां वाघेश्वरी मंदिर परिसर में 19 मार्च 2026 गुरुवार गुड़ी पड़वा से 27 मार्च 2026 शुक्रवार श्रीराम नवमी तक मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले का आयोजन किया जाएगा। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी की विशेष उपस्थिति में आयोजित बैठक में मेले की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
श्रीमती चिटनिस ने बताया कि मेले में धार्मिक आस्था, संस्कृति, ग्रामीण परंपरा और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। नौ दिनों तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहीं दिन में किसानों के लिए कृषि से जुड़े कार्यक्रम होंगे।
*19 मार्च को भव्य दिंडी पदयात्रा से होगा मेले का शुभारंभ*
मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले का शुभारंभ 19 मार्च 2026 गुरुवार को भव्य दिंडी पदयात्रा से किया जाएगा। यह पदयात्रा शाम 5 बजे ग्राम बंभाड़ा स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर से प्रारंभ होकर मां वाघेश्वरी मंदिर ग्राम धामनगांव पहुंचेगी। पदयात्रा में कीर्तनकार, भजन मंडलियां, वारकरी दिंडी मंडल तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
*प्रतिदिन शाम 6 बजे से आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम*
मेले के दौरान प्रतिदिन शाम 6 बजे से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 20 मार्च 2026 शुक्रवार को संदीप पाल महाराज द्वारा नव खंजरी के फूल कॉमेडी कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। 21 मार्च 2026 शनिवार को ब्रह्मपुर कला कौशल द्वारा व्यायामशालाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। 22 मार्च 2026 रविवार को पारंपरिक कांटा-कुश्ती का विशाल आम दंगल आयोजित होगा। 23 मार्च 2026 सोमवार को नागपुर की चंद्रमुखी लावणी डांस ग्रुप द्वारा मराठी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। 24 मार्च 2026 मंगलवार को बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार सजेगा और भजन संध्या आयोजित होगी। 25 मार्च 2026 बुधवार को इंडियन आइडल फेम गायक राहुल द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।26 मार्च 2026 गुरुवार को शेखर निरंजन भाखरे सिल्लौड द्वारा भारुंड रंग की प्रस्तुति होगी। 27 मार्च 2026 शुक्रवार को अरुण मनी लख्खा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रमों का समापन होगा।
*खेल प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन*
ग्रामोदय मेले के अंतर्गत 19 मार्च 2026 गुरुवार से 27 मार्च 2026 शुक्रवार तक क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 25 मार्च 2026 बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
*ग्रामोदय मेले में हस्तशिल्प, बाजार और मनोरंजन के आकर्षण*
मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले में इस वर्ष हस्तशिल्प और वस्त्र बाजार के साथ मनोरंजन के भी कई आकर्षण देखने को मिलेंगे। मेले में महाराष्ट्र की पारंपरिक साड़ियां, चंदेरी व महेश्वरी साड़ियां, बाग प्रिंट के वस्त्र, लेदर से बने बेल्ट, पर्स, कोल्हापुरी चप्पल और सैंडल की दुकानें लगेंगी। इसके साथ ही रेडीमेड कपड़ों, आर्टिफिशियल आभूषणों, लकड़ी के खिलौनों तथा ग्रामीण व आदिवासी महिलाओं की पसंदीदा साड़ियों और गमछों की विशेष दुकानें भी रहेंगी। परिवार और बच्चों के मनोरंजन के लिए ऊंट-घोड़े की सवारी तथा स्वादिष्ट व्यंजनों से सजी विशेष चौपाटी भी मेले का आकर्षण रहेगी।
*किसानों के लिए विशेष कार्यक्रम*
ग्रामोदय मेले में किसानों के लिए 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से कृषि आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें आधुनिक खेती की तकनीक, कपास की नई वैरायटी, कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण तथा उद्यानिकी और वन विभाग द्वारा पौधों का वितरण किया जाएगा। प्राकृतिक खेती विषय पर डॉ. श्रीराम हैदराबाद किसानों से संवाद करेंगे। साथ ही मिट्टी, जल और ऊर्जा संरक्षण विषय पर विशेष कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।
*16 वर्षों से ग्रामीण परिवेश में झोपड़ी में रात्रि विश्राम कर निभा रही हैं अनूठी परंपरा*
ज्ञात हो कि विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस पिछले लगभग 16 वर्षों से चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों तक ग्राम धामनगांव स्थित मां वाघेश्वरी मंदिर परिसर में ग्रामीण परिवेश में बनी साधारण झोपड़ी में रात्रि विश्राम करती हैं। इस दौरान वे गांव में रहकर ग्रामीणों के बीच संवाद करती हैं और जल संरक्षण, स्वच्छता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार, योग-प्राणायाम तथा परंपरागत कृषि पद्धति जैसे विषयों पर जनजागरण का कार्य करती हैं।
ग्राम धामनगांव में आयोजित होने वाला मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेला आज धार्मिक आस्था, संस्कृति और ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है, जिसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनता उत्साहपूर्वक भागीदारी करती है।
ग्रामोदय मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बैठक में विरेन्द्र तिवारी, प्रदीप पाटिल, किशोर पाटिल, चिंतामन महाजन, प्रभाकर चौधरी, अशोक पाटिल, अरूण सूर्यवंशी, दिनकर महाजन, मनोज चौधरी, स्वर्णसिंह बर्ने, देवानंद पाटिल, अमोल पाटिल, वैभव महाजन, कन्हैया महाजन, धनराज महाजन, दिवाकर कोली, फिरोज तडवी, नितिन महाजन, आकाश राखुंडे, गणेश महाजन, अक्षय पाटिल, कनिराम राठौड़, गोपाल चौधरी, विट्ठल किरोचे, सचिन मोपारी, योगेश चौधरी, राजू पाटिल, दिनकर महाजन, स्वप्निल पाटिल, मयूर पाटिल, श्रीकांत सोनवने, राजेश पाटिल, जयेश राउत, अशोक महाजन, प्रफुल लोखंडे, नरेश महाजन एवं रोशन पाटिल, जीतू नहते, निलेश राठौर, अंकुश भंवरे सहित समस्त जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, कलाप्रेमी, खिलाड़ियों सहित श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button