ख़ुशी के पल संस्थान ने बच्चों को दी परीक्षा हेतु सामग्री

बुरहानपुर। मानवता को समर्पित संस्था ख़ुशी के पल द्वारा बच्चों की परीक्षा को देखते हुए शिक्षा सामग्री का वितरण लोधीपुरा स्थित स्कूल के बच्चों को किया गया है जिस उन्हें परीक्षा में दिक़्क़त ना हो यह जानकारी संस्था की संयोजिका श्रीमती हरप्रीत कीर ने दी उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा के समय बच्चो को तनाव रहता है साथ साथ परीक्षा में कई चीज़ों की आवश्यकता बच्चों को पड़ती है जैसे कि रजिस्टर, पेंसिल ,कंपोज़ ,पेन इत्यादि इसी को देखते हुए ख़ुशी के पल संस्था द्वारा 150 बच्चों को यह सामग्री दी गई ताकी वे अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में दे और सामग्री की चिंता ना करे।
संस्थ द्वारा समय समय पर ऐसे जरूरतमंदों की पूर्ति की जा रही है और बच्चों को सामाग्री मिलने पर अत्यंत ख़ुश हुए एव उन्होंने संस्था का आभार माना संस्था द्वारा उन्हें स्वल्पाहार भी करवाया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर ख़ुशी के पल संस्था की सदस्य श्रीमती रिचा सलुजा,दीपिका तारकस, ऊषा माहेश्वरी, वर्षा अग्रवाल ,वर्षा बत्रा एव स्कूल स्टाफ़ आदि उपस्थित थे



