बुरहानपुर

*ग्राम पंचायत जामुनिया मे एचआईवी हेल्थ स्क्रीनिंग शिविर मे महिलाएं और पुरुषों की जांच करके परामर्श दिया गया*

बुरहानपुर :- मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के भोपाल आदेश अनुसार प्रदेश मे एचआईवी जाच स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया जा रहा है l बुरहानपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के निर्देश अनुसार बुधवार को ग्राम पंचायत जामुनिया में 41लोगों कि एचआईवी सिफिलिस जांच स्क्रीनिंग करके उपस्थित लोगों को एचआईवी वायरस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल के आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया द्वारा उपस्थित लोगों को एचआईवी सिफिलिस की बीमारी से जागरूक किया गया एवं उनको एचआईवी वायरस के प्रमुख लक्षणों के बारे में जानकारी प्रदान की गई खकनार अस्पताल परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने बताया कि अगर यह लक्षण किसी भी व्यक्ति के अंदर दिखाई दे तो अपने आसपास की आईसीटीसी केंद्र में जाकर एचआईवी की नि:शुल्क जांच करवा ले और अगर रिपोर्ट में पॉजिटिव आ जाए तो घबराने की कोई जरूरत नहीं उस मरीज को एआरटी केन्द्र बुरहानपुर से नि:शुल्क दवाई उपलब्ध करवाई जाती है व्यक्ति को एचआईवी के वायरस से लड़ना चाहिए और दवाई का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए समय पर दवाई का सेवन करने से व्यक्ति की इम्युनिटी पावर को बनाए रखता है

एचआईवी के वाइरस को हारने के लिए जुनून होना चाहिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल के बीएमओ डॉ.पुष्पेंद्र जामले के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र में आईसीटीसी खकनार के परामर्शदाता द्वारा शिविर का आयोजन किया जा रहा है

सिसोदिया ने एचआईवी के प्रमुख लक्षण बताएं जैसे बार-बार टी.बी.की संक्रमित बीमारी से ग्रसित हो जाना,रात को सोते समय त्यधिक पसीना आना, दो से तीन माह तक लगातार बुखार आना,शरीर का वजन अचानक काम हो जाना,बार-बार दस्त लग जाना अगर यह लक्षण दिखाई दे तो अपने आसपास की आईसीटीसी केंद्र में जाकर जांच करवा ले और समय-समय पर एआरटी केंद्र से दवाई का सेवन ले शिविर में उपस्थित कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर मुस्कान पाण्डे ने रूटीन की जाचे की है,आशा कार्यकर्ता अर्चना निकम,संगीता राठौड़,आशा सहयोगिनी ज्योति निगम,एमटीएस रोहित चितलात्रे आदि शिविर मे उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button