बुरहानपुर

*महापौर माधुरी पटेल की अध्यक्षता में MIC की बैठक 208 दुकानों का बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 12 वार्डों में सड़कें होंगी सीमेंटेड*

बुरहानपुर :- नगर पालिक निगम बुरहानपुर में महापौर माधुरी अतुल पटेल की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल (MIC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के समग्र विकास, व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार और नगरीय अधोसंरचना को मजबूती देने के लिए कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई।

*गलमोहोर मार्केट का होगा कायाकल्प*
बैठक में गलमोहोर मार्केट के पुराने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और नगर निगम के पुराने भवन के स्थान पर ₹589.29 लाख की लागत से आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत भूतल और प्रथम तल पर कुल 208 दुकानें निर्मित होंगी। वर्तमान 112 किरायेदारों में से 62 ने निगम की शर्तों पर सहमति दे दी है। इस योजना से बाजार क्षेत्र को सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप मिलेगा।

*12 वार्डों में सीमेंटीकरण और कुंडियों की मरम्मत*
शहर के वार्ड क्रमांक 1 से 12 तक की आंतरिक सड़कों का सीमेंटीकरण किया जाएगा। अमोल इंटरप्राइजेज द्वारा न्यूनतम दर प्रस्तुत करने पर प्रति वार्ड लगभग ₹45.50 लाख (जीएसटी सहित) की लागत से सड़कों का निर्माण होगा।

इसके साथ ही, महापौर ने ऐतिहासिक कुंडी भंडार की कुंडियों की नियमित सफाई, पंपिंग के ज़रिए पानी निकासी और क्षतिग्रस्त कुंडियों की तत्काल मरम्मत के निर्देश आयुक्त को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुविधा और ऐतिहासिक धरोहरों के संधारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर*
बैठक में ‘मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना’ के तहत शहनवाज चौराहे से बस स्टैंड तक सड़क के दोनों ओर सीसी पेवमेंट और पुलिया निर्माण जैसे कार्यों की समीक्षा भी की गई। महापौर माधुरी पटेल ने कहा कि निगम का मुख्य उद्देश्य बुरहानपुर को स्वच्छ, सुंदर और सर्वसुविधायुक्त शहर बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्वीकृत कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में पूर्व महापौर अतुल पटेल, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, MIC सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button