*भीमआर्मी कार्यकर्ताओ का सम्मान सम्मेलन एवं समीक्षा संपन्न एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी की आवाज करेंगे मजबूत*

बुरहानपुर :- भीमआर्मी के तत्व धान में रविवार को बुरहानपुर इंदिरा कॉलोनी स्थित बुद्ध विहार हॉल मे कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं को फूल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर समाज के समस्त वरिष्ठगण भी उपस्थित रहे उन्होंने समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाओ के साथ साथ कहा कि हम आपके अच्छे कार्य के लिए तन मन और धन से मौजूद रहेंगे,आप इसी प्रकार समाज हित में कार्य करते रहो, पूरा समाज आपके साथ में है, कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष चंदन ससाने दौरा किया गया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष अब्दुल सलाम अंसारी और विजय मेढ़े संभाग सचिव द्वारा किया गया
समस्त पदाधिकारी ने कार्यक्रम के चलते हुए अपनी अपनी बात रखी, इसी दरमियान मनोहर गवले जी वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा कि हमें शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देकर समाज में साक्षमता लाना अति आवश्यक है अर्थव्यवस्था मजबूत रहेगी तो आपको कोई भी कार्य करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं आएगी, समाजसेवी एन आर गजभिए ने कहां यह बुरहानपुर का पहला ऐसा सक्रिय संगठन है जिसमें एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी के समस्त जवाबदारी पदाधिकारी है वह और हमेशा तत्पर रहते हैं यह बहुत बड़ी एकता की मिसाल है, समाजसेवी आनंद बौद्ध ने कहा कि मानव धर्म के लिए कार्य करने वाला संगठन ही सच्चा संगठन होता है और चंद्रशेखर आजाद हर समाज के लिए हमेशा तत्पर रहता है,
भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा यदि यूं ही वरिष्ठों का हमें आशीर्वाद मिलता रहा तो हम कई रफ्तार से समाज हित में कार्य करते जाएंगे और एक दिन सत्ता में भी अपनी हिस्सेदारी आदर्श के बस विश्वास से सर्वोपरि है. कार्यक्रम में उपस्थित संगीता तायड़े,गंगा तायडे,भारती सोनवने, रेखा लहासे,आशा गवई,ज्योति आठवले एन आर गजभिए,आनंद बौद्ध,चंद्रकांता नीले,अशोक गवई,अशोक इंगले, सुरेश कोषोंदे, रमा बाई कोसोदे, सोभा पोहेकर, मनीष लोढ़े,मनोहर गवले,दीपक मुहासे,रमाकांत मोरे,आकाश गायकवाड,डॉ अब्दुल अंसारी,चंदन ससाने
डॉ मुकेश लहासे,सचिन मोरे,पिंटू कोसोदे, रवि सन्यास,संतोष सोनोने,शेख इमरान,शेख इरफान,सिद्धार्थ सन्यास, आदि उपस्थित थे,



