बुरहानपुर

*बुरहानपुर में पत्रकारिता का ऐतिहासिक क्षण उमेश जंगाले और राजेश जाधव का भव्य नागरिक अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण*

बुरहानपुर :- ताप्ती नदी की पावन धारा और ऐतिहासिक विरासत की धनी बुरहानपुर की धरती पर रविवार को पत्रकारिता जगत का एक बेहद स्वर्णिम और यादगार अध्याय लिखा गया। शहर के प्रतिष्ठित होटल ‘उत्सव’ के प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक उमेश जंगाले को ऑल इंडिया सशक्त पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार राजेश जाधव को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वरिष्ठ पत्रकार एवं शपथ अधिकारी जयवंत ठाकरे भोपाल ने दोनों नए पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पूरे सभागार में गूंजती तालियों की गड़गड़ाहट ने इस पल को बुरहानपुर के इतिहास में हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

*पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान मेरी प्राथमिकता उमेश जंगाले*
शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश जंगाले ने कहा यह कोई पद नहीं, बल्कि एक बड़ा दायित्व है। ऑल इंडिया सशक्त पत्रकार महासंघ के माध्यम से देशभर के पत्रकारों को एकजुट करना, उनके सर्वांगीण विकास, सुरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा करना मेरा परम कर्तव्य है। सत्य निष्पक्षता और राष्ट्र निर्माण के लिए मेरी कलम बिना डरे अंतिम सांस तक चलती रहेगी।

वहीं शपथ अधिकारी जयवंत ठाकरे ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरें लिखने का जरिया नहीं बल्कि समाज की आवाज बनने और लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने का सशक्त माध्यम है। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जाधव ने भी पत्रकार एकता और निष्पक्षता को संगठन का मुख्य ध्येय बताया।

*शहरवासियों और संस्थाओं ने किया शाही नागरिक अभिनंदन*
समारोह का सबसे भावुक और गौरवशाली क्षण वह था जब बुरहानपुर के नागरिकों, पत्रकारों और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने मंच पर दोनों पुरोधाओं का नागरिक अभिनंदन किया। शाल, श्रीफल और पुष्पहारों से हुआ यह सम्मान व्यक्तिगत उपलब्धि से बढ़कर पूरे पत्रकार समाज के स्वाभिमान का प्रतीक बन गया।

*सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाएं* जॉयंट्स सहेली ग्रुप अध्यक्ष मंगला दुबे मानव सेवा संस्था संस्थापक उषा अग्रवाल व अध्यक्ष देवचंद शर्मा महिला अधिकार मंच अध्यक्ष प्रेमलता साकले मुक बधिर विद्यालय अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल मॉडर्न क्लब अध्यक्ष उपेंद्र जैन

तेरे सुर मेरे गीत’ अध्यक्ष राज भावसार ‘मैक्सिवन क्लब अध्यक्ष डॉ. लारेब एजाज ‘गीत गाता चल’ अध्यक्ष पराग शुक्ला

*धार्मिक व राजनीतिक प्रतिनिधि* जिला अध्यक्ष रिंकू टाक, कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर, गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष शैली किर एवं अन्य गणमान्य नागरिक।

यह भव्य कार्यक्रम कवि डॉ. रमेशचंद्र शर्मा, समाजसेवी सुनील सलूजा और संजयसिंह शिंदे की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी सुनील सलूजा ने सभी अतिथियों का आभार जताया, जबकि मंच का सफल और प्रभावी संचालन दिलीप कुमार मोरे ने किया। निसंदेह, बुरहानपुर के पत्रकारिता इतिहास में यह दिन हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button