बुरहानपुर

*बुरहानपुर में मां इच्छादेवी की चुनरी यात्रा का दाऊदी बोहरा समाज ने किया भव्य स्वागत बांटीं 2500 पानी की बोतलें*

बुरहानपुर :- शहर की ऐतिहासिक गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सद्भाव की अनूठी मिसाल एक बार फिर मां इच्छादेवी की चुनरी यात्रा के दौरान देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के नेता गजेंद्र पाटील के नेतृत्व में मां इच्छादेवी के प्राचीन मंदिर के लिए निकाली जा रही 12वीं वार्षिक चुनरी यात्रा का दरगाह-ए-हकिमी के तत्वावधान में दाऊदी बोहरा समाज द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

यात्रा के मार्ग में बोहरा समाजजनों ने मां के भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस भीषण गर्मी और यात्रा के लंबे मार्ग को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दरगाह हकीमी मैनेजमेंट की ओर से लगभग 2500 शीतल जल की बोतलें वितरित की गईं।

विगत 12 वर्षों से निरंतर निकाली जा रही इस चुनरी यात्रा में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। दाऊदी बोहरा समाज की इस पहल ने न केवल भक्तों का दिल जीता, बल्कि समाज में सर्वधर्म समभाव, प्रेम और भाईचारे की मिसाल पेश की।

दाऊदी बोहरा समाज के पीआरओ कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने इस अवसर पर कहा कि दाऊदी बोहरा समाज सभी धर्मों एवं आस्थाओं का दिल से सम्मान करता है। शहर में चाहे किसी भी धर्म का सामाजिक या धार्मिक आयोजन हो, बोहरा समाज हमेशा आगे बढ़कर स्वागत और सेवा कार्य में सहयोग देता है। बुरहानपुर की इस पावन परंपरा और कौमी एकता को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।


इस गरिमामय आयोजन के दौरान तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, शेख कय्यूम भाई सुरोरी, शेख मोइज हुसैन फिदवी पेट्रोल वाला शेख जफर हुसैन खान बहादुर, शेख मंसूर सेवक, मोहम्मद मर्चेंट, मुल्ला मोहम्मदी सरपंच, बुरहानुद्दीन भाई, मोहम्मद भाई, संतोष योगदन, धर्मेंद्र मोदी, अशोक लॉर्ड, हम्मार भाई, सैफुद्दीन भाई, हुसैन अमलावाला हुसैन मलकापुर वाला, तहा सैफी, मुद्रेका एवं हुसैन अली फाखरी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button