बुरहानपुर

*2 साल की मासूम बच्ची भटकी रास्ता डायल 112 के जवानों ने ढूंढकर माता-पिता से मिलाया, परिजनों की आंखों में छलके खुशी के आंसू*

बुरहानपुर :- शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक 2 वर्षीय मासूम बच्ची खेलते-खेलते घर का रास्ता भटक गई। घबराई बच्ची को देख स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9:36 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल (डायल-112) को सूचना प्राप्त हुई कि मेट्रो हॉस्पिटल के पास एक 2 साल की मासूम अकेली घूम रही है और रास्ता भटक गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।

*आस-पास पूछताछ के बाद थाने में मिली सफलता*
मौके पर पहुँचे डायल-112 स्टाफ के आरक्षक नीरज ठाकुर एवं पायलट दीपक चौधरी ने मासूम को अपने संरक्षण में लिया। बच्ची बहुत छोटी होने के कारण परिजनों के बारे में कुछ भी बता पाने में असमर्थ थी। जवानों ने आसपास के इलाके में काफी पूछताछ की, लेकिन परिजनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जवानों ने कोतवाली थाने में संपर्क किया, जहाँ पता चला कि बच्ची के परिजन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने में ही मौजूद हैं।

*परिजन ने जताया पुलिस का आभार*
डायल-112 के जवान तुरंत बच्ची को लेकर कोतवाली थाने पहुँचे। मासूम ने थाने में अपने परिजनों को देखते ही पहचान लिया। पुलिस ने आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी कलेजे के टुकड़े को सही-सलामत पाकर परिजनों की आँखों में खुशी के आँसू छलक आए। परिजनों नेDial-112 सेवा और तत्परता से काम करने वाले पुलिस जवानों का दिल से धन्यवाद किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button